Auto Chalak , Ek Chudail Ki Kahani

Auto Chalak , Ek Chudail Ki Kahani.



बात बहुत समय पहले की हैं। किसी शहर मे एक ऑटो चालक रहा करता था। वो बहुत ही मेहनती था। घर की पूरी ज़िम्मेदारी उसके कंधे पर थी। सुबह सुबह अपना ऑटो ले कर पास के ही रेल्वे स्टेशन चला जाता और सवारी ले कर उसे उसके मंजिल तक पहुचा देता। पर कहते हैं न की जिसकी ज़िंदगी मे जो लिखा हो वो हो कर रहता हैं। इंसान चाहे जितना जोड़ लगा ले, पर होनी को कोई टाल नहीं सकता। एक चुड़ैल जिसने उसका ज़िंदगी बर्बाद कर दी।

Padhe :-Khoon Ki Pyasi Chudail , Ek Chudail Ki Kahani.

भूत प्रेत जिसे चाह ले उसे अपने साथ ले जाते हैं। भूत प्रेत चुड़ैल जैसी ताकतों के दिल मे रहम नहीं होता हैं। वो तो बहुत ही सतीर तरीके से किसी को कुछ भी पता चले बिना जिसे चाहे अपने साथ ले कर चले जाते हैं। उस ऑटो चालक के साथ भी ऐसा ही हुआ। जिसकी कल्पना उसने कभी सपने मे भी नहीं की होगी। न जाने कैसे उसकी मौत घर से बहुत दूर किसी अंजान जगह पर इंतेजर कर रही थी। न जाने कैसे वो उस चुड़ैल की बातों मे आ गया और जो घर का सब से प्यारा था। वो दुनिया से ही चला गया। जिस ऑटो चालक की बात हो रही हैं उसका नाम रमेश था।

Padhe :-Andhere Me Chudail Ki Aahat , Chudel Ki Kahani.

रमेश अपनी ज़िंदगी से बहुत खुश था। लोगो के बीच मे रहना लोगो से बातें करना, हसी मज़ाक करना, अपने काम मे मस्त रहना। उसका व्यवहार बहुत अच्छा था। जिस वजह से लोगो के बीच मे उसकी खाश पहचान थी। सुबह ऑटो लेकर अपने घर से निकलता और सीधा रेल्वे स्टेशन के पास सवारी लेने चला जाता। सवारी ले कर उसे उसके मंजिल तक पहुचा देता और फिर शाम के समय अपने घर वापस चला आता।  इसी सावड़ी ले जाने के क्रम मे उसके साथ एक ऐसा घटना घटा जिसने उसे दुनियाँ से बहुत दूर जाने के लिए बिवश कर दिया।

Padhe :-Ajib Si Ghabrahat , Bhoot Pret Ki Kahani.

एक चुड़ैल जिसकी चक्कर मे रमेश होश व हवाश खो दिया। वो रमेश को अपने साथ ले कर चले गई। एक दिन की बात हैं ऑटो चालक रमेश सुबह सुबह स्टेशन गया हुआ था। दिन भर सवारी को उसके ठिकाने तक छोडने के बाद शाम के समय उसे किता नाम के जगह का सवारी मिला। किता शहर से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर बसा एक छोटा सा गाँव था। शहर से कुछ दूरी के बाद से जंगल शुरू हो जाता था। उस जंगल के बीच मे एक गाँव था जिसका नाम बरहा था। बरहा किता और शहर के बीचो बीच एक गाँव था। अगर किता जाना हो तो बरहा होते हुए किता जया जाता था।

Padhe :-Raste Me Betal , Ek Betal Ki Kahani.

शाम भी होने वाला था इसलिए रमेश किता जाना नहीं चाहता था। पर सवारी ने उसे अच्छे पैसे देने के लिए कहा। जिस वजह से रमेश किता जाने के लिए तैयार हो गया। ऑटो चालक सवारी का समान अपने ऑटो मे रख कर किता की तरफ चल दिया। किता के आगे mines एरिया शुरू हो जाता था। जिस कारण उस रास्ते मे अक्सर dumper या ट्रक का आना जाना लगा रहता था। ऑटो चालक अपने सवाड़ी को किता मे उतार कर वापस अपने घर जाने लगा। अभी वो कुछ दूर तक अपना ऑटो ले कर पाहुचा ही था की उसने देखा की एक लड़की जो की main road से थोड़ी दूर जंगल जहा से शुरू होता हैं वहाँ खड़ी हैं।

Padhe :-Bhootiya School , Bhoot Pret Chudail Ki Kahani.

ऑटो चालक उसे देखने के बाद सोच मे पड गया की अब चारों तरफ अंधेरा छाने वाला हैं। इस जगह पर कोई भी नहीं हैं और इस सुनसान जगह पर ये अकेली लड़की क्या कर रही हैं। उसका ऑटो धीरे धीरे आगे की तरफ बढ़ रहा था। जब उसके ऑटो का लाइट उस लड़की के ऊपर पड़ा तो वो देखा की एक खूबसूरत लड़की उस जगह पर खड़ी हो कर किसी सवारी गाड़ी का इंतेजर कर रही हैं। अभी वो अपना ऑटो ले कर उस तरफ बढ़ा चला जा ही रहा था की उस लड़की ने अपने हाथ का इशारा कर के ऑटो को रोकने के लिए कहा। 

Padhe :-Jinn Baba Ka Sthan , Jinn Jinnat Ki Kahani.

ऑटो चालक अपना ऑटो उस लड़की के पास रोक दिया। लड़की बहुत ही खूबसूरत थी। पहली नजर मिलते ही ऑटो चालक उसकी खूबसूरती पर मुग्ध हो गया। वो लड़की अपने कंधे मे एक बैग लटकाए हुए थी। जिस से साफ पता चलता था की वो किसी कॉलेज की स्टूडेंट हैं। किता मे भी एक कॉलेज था। जहा पर आस पास के लड़के लड़कियाँ पढ़ने जया करती थी। ऑटो चालक सोचा की ये लड़की यही पर पढ़ती हैं और किसी कारण से देर हो गया होगा। ऑटो चालक उस लड़की के इशारा करने पर अपना ऑटो उसके नजदीक ले जर कर रोक देता हैं और पूछता हैं मैडम आप को कहा जाना हैं।

Padhe :-Chamatkari Baba , Ek Baba Ki Kahani.

तो वो लड़की बोलती हैं मुझे बरहा जाना हैं। ऑटो चालक वैसे भी बरहा होते हुए शहर की तरफ जा रहा था। उसने उस लड़की से कहा की बैठिए मुझे भी बरहा होते हुए शहर की तरफ जाना हैं। वो लड़की ऑटो पर बैठ गई। ऑटो चालक ऑटो चालू किया और बरहा की तरफ बढ़ गया। उसके मन मे एक बात बार बार आ रहा था, की काश इस लड़की से एक बार बात हो जाए। वैसे भी ऑटो चालक उसकी खूबसूरती पर पहले ही मोहित हो चुका था। पहले ही नज़र मे उसका दिल उस लड़की पे आ चुका था। अब दिल मे एक बात उठ रही थी की किसी तरह उस से बात हो जाए।

Padhe :-Jinn Jinnat Ki Kahani, Jinn Jinnat Ki Duniya.

ऑटो चालक अपने ऑटो के अंदर का लाइट भी जला रखा था। ऑटो के साइड मिर्रर से बार बार उसकी तरफ देखता और फिर ऑटो चलाने लगता। उसे तो ऐसा लग रहा था की अब कभी बरहा आए ही नहीं और वो छुप छुप कर उस लड़की को देखते रहे। रात घिर चुकी थी अंधेरा छा चुका था। पर उसे किसी बात का कोई दुख नहीं था। उसे तो उस लड़की को देखना था।

Padhe :-Tantra Vidya Ka Asar , Jadu Tona Ki Kahani.

ऑटो चालक नजरे बचा कर मिर्रर से उस लड़की के तरफ देखता और ऑटो चलता। कभी कभी तो उन दोनों की नजर आपस मे टकरा भी जाती। जब मिर्रर से होते हुए नज़रे टकराती तो ऑटो चालक थोड़ा सा मुस्कुरा देता। ये देख कर वो लड़की शर्म से अपनी नज़र झुका लेती। कुछ देर तक तो ऐसा ही चला। ऑटो चालक अपना ऑटो भी धीरे धीरे चला रहा था। जब उस से रहा नहीं गया तो उसने बात करने का शुरुआत कर दिया।

Padhe :-Chudail Ya Kuchh Aur ? chudail Ki Kahani.

ऑटो चालक ने उस लड़की से पूछा मैडम लगता हैं की आप यहाँ कॉलेज मे पढ़ती हैं। पर इतनी शाम गए उस जंगल के पास क्यू खड़ी थी। वहाँ पर जंगली जानवर का डर बना रहता हैं। वैसे भी आप को अकेले वहा पर खड़ा नहीं रहना चाहिए था। उस ऑटो चालक की बातें सुन कर वो लड़की बोली मैं यहाँ कॉलेज मे पढ़ती हूँ।

Padhe :-Ghadi Ka Sui, Bhoot Ki Kahani.

मैं BSc First Year की स्टूडेंट हूँ। मुझे प्रकटिकल लिखना था जिस वजह से देर हो गई। मैं उस जगह पर किसी सवाड़ी गाड़ी का इंतेजर कर ही रही थी की आप का ऑटो वहाँ आ गया। अगर आज थोड़ा भी देर हो जाता तो मुझे अपने सहेली के घर रुकना पड सकता था। उन दोनों मे अभी बातों का सिलसिला शुरू ही हुआ था की बरहा गाँव भी आ गया। अभी ऑटो गाँव से कुछ दूर ही था की लड़की बोली मुझे यही पर उतार दीजिये मेरा गाँव आ गया। ऑटो चालक बोला की अभी तो आप का गाँव थोड़ा दूर हैं।

Padhe :-Kaam Wali Reja Ka Bhoot, Chudail Ki Kahani.

मैं आप को आप के गाँव तक छोड़ देता हूँ। तो लड़की बोली नहीं मैं पगडंडी पकड़ कर चले जाऊँगी। यहाँ से मेरा घर नजदीक पड़ेगा। ऑटो चालक अपना ऑटो रोक देता हैं। लड़की ऑटो से नीचे उतरी और अपने बैग मे हाथ दल कर पैसे निकाल ही रही थी की। ऑटो चालक बोला रहने दीजिये। मैं तो इसी रास्ते शहर जा रहा था। आप मिल गए तो मैंने आप को बैठा लिया। नहीं तो खाली ऑटो ही लेकर शहर जाना पड़ता। वो लड़की बोली की नहीं आप अपना किराया ले लीजिये। ऑटो चालक बोला अगर फिर से कभी मुलाक़ात हुआ तो मुझे किराया दे दीजिएगा अभी रहने दीजिये। इतना बोल कर ऑटो चालक अपना ऑटो चालू कर देता हैं। वो लड़की भी पगडंडी वाला रास्ता पकड़ कर बरहा गाँव की तरफ चले जाती हैं।

Padhe :- Do Saheli, Darawni Kahani.

ऑटो चालक का दिल उस लड़की पर आ चुका था। उसके चेहरे पर मुस्कान साफ झलक रहा था। ऑटो चालक कोई गीत गुनगुनाते हुए ऑटो चला रहा था। उसकी खुशी से ये पता चल रहा था की जैसे उसे उसकी मंजिल मिल गई हो। वो गीत गुनगुनाते हुए अपने घर पाहुचा और खाना खा कर अपने बिस्तर पर लेट गया। उसके दिमाग मे बार बार उसका चेहरा दौड़ने लगा। उस लड़की की खूबसूरती पर वो पूरी तरह से मुग्ध हो चुका था। रात मे जब सोया तो सपने मे उसे वही लड़की दिखाई दी। वो सपने मे आ कर उसे बोल रही थी की मैं आप का इंतेजर कर रही हूँ। मुझे मेरे घर तक छोडने नहीं आओगे।

Padhe :- AamavasKi Raat, Dayan Ki Kahani.

जब नींद टूटी तो उसने देखा की वो लड़की वहाँ पर नहीं थी उसने उसे एक खूबसूरत सपना समझा। फिर से ऑटो लेकर रेल्वे स्टेशन की तरफ चल दिया। दिन भर काम करने के बाद भी उसके निगाह मे उस लड़की का चेहरा नजर आ ही जाता। जब कभी खाली होता तो वो उस लड़की के बारे मे सोचने लगता। जब रात मे सोता तो उसे सपने मे वो लड़की दिखाई देती जो उसे बोलती की मैं आप का उसी जगह पर इंतेजर कर रही हूँ। मुझे लेने नहीं आओगे। ऐसा लगता, की वो लड़की उसे उस जगह पर बुला रही हो।

Padhe :-Bharat Ka Bhutiya Railway Station.

अब उसके भी दिल मे अरमा जग चुका था की वो उस लड़की से मुलाक़ात करने किता जाए। पर कोई बहाना ही नहीं मिल रहा था। ऐसे ही एक सफ़्ताह बीत गए। एक साफ़तह के बाद उसे फिर शाम के समय किता का सवारी मिल गया। वो खुशी खुशी उस सवारी को ले कर किता चला गया। रास्ता भर यही सोचता रहा की नहीं पता वो लड़की मुझे आज मिलेगी या नहीं। जब किता पाहुचने वाला था तो उसने उस जंगल के पास वाले जगह पर देखा की कही वो लड़की यही पर खड़ी तो नहीं हैं। पर उसे वहाँ कोई नहीं दिखा।

Padhe :-Bhatakta Fakir, Ek Fakir Ki Kahani.

किता पाहुच कर अपने सवारी को वहाँ छोड़ दिया और एक छोटे से ढाबा मे चाय पीने लगा। वो थोड़ा और शाम होने का इंतेजर करने लगा। जैसे ही थोड़ा अंधेरा छाने लगा। वो अपना ऑटो ले कर उस जगह की तरफ बढ़ गया और भगवान से प्रार्थना करने लगा की उसे वो लड़की दिख जाए। अभी ऑटो चालक ये सोच कर अपना ऑटो आगे की तरफ बढ़ा ही रहा था की उसने देखा की ठीक उसी जगह पर वो लड़की खड़ी हैं। ठीक वही जगह और वही समय। अंधेरा घिर चुका था। वो लड़की किसी सवाड़ी गाड़ी का इंतेजर कर रही थी।

Padhe :-Jinnat Ki Duniya,

ऑटो चालक अपना ऑटो उसके तरफ ले जा कर रोक दिया और उस से बोला की मैडम आप। इतनी शाम गए यहाँ क्या कर रहे हैं। तो वो बोली की आज फिर प्रकटिकल लिखने मे देर हो गई। मुझे घर भी जाना हैं। तो ऑटो चालक बोला की चलिये मैं भी उसी तरफ जा रहा हूँ। आप को बरहा तक छोड़ दूंगा। वहाँ से आप अपने घर चले जाइएगा। ऑटो चालक उस लड़की को अपने ऑटो मे बैठा लिया। अब उसके मन मे एक बात बार बार आ रही थी की मैं इस से अपने इश्क़ का इजहार करू या न करू। बार बार सोच रहा था और ऑटो चला रहा था।

Padhe :-Khoon Ki Pyasi Dakini.

की अगर मैं इस से अपने इश्क़ का इजहार करता हूँ तो ये बुरा मान जाएगी। बहुत ही कश-मो-कश मे था। पर सोच रहा था की अगर आज मैं इस से अपने इश्क़ का इजहार नहीं करता हूँ तो बाद मे मुझे कभी भी मौका नहीं मिलेगा। वो सोच भी रहा था और ऑटो भी चला रहा था। लड़की पीछे की सीट पर चुप चाप बैठी हुई थी। जब ऑटो चालक से रहा नहीं गया तो बोल ही दिया। उसने कहा की मैडम एक बात बोलू आप बुरा तो नहीं मानिएगा। तो वो लड़की बोली हाँ बोलिए मैं बुरा नहीं मानुगी। तो ऑटो चालक बोला नहीं पता मुझे क्या हो गया हैं। मैंने जब से आप को देखा हैं तब से आप का ही चेहरा मेरे दिमाग मे घूमता रहता हैं।

Padhe :-Laash Ne Daudaya, Bhoot Ki Kahani.

मुझे लगता हैं की मैं आप के बिना नहीं रह सकता हूँ। मुझे आप से प्यार हो चुका हैं। मैं आप से बहुत प्यार करने लगा हूँ। अगर आप मेरे प्यार का इन्कार भी कर दे। तो भी चलेगा पर मैं आप से प्यार करता रहूँगा। आप के सिवा किसी और का चेहरा मुझे अच्छा नहीं लगता हैं। मैं सिर्फ आप का राय जानना चाहता हूँ। ऑटो चालक की बातें सुन कर वो लड़की खामोश रह जाती हैं। ऐसे ही खामोशी ही खामोशी मे वो जगह भी आ जाता हैं।

Padhe :-Machhli Bhat, Chudail Ki Kahani.

जहां पर उस लड़की को उतरना था। फिर से बरहा से कुछ दूरी पर ही वो लड़की बोलती हैं। ऑटो यही पर रोक दीजिएगा। मेरा गाँव आ गया। जब लड़की वहाँ पर उतरती हैं तो ऑटो चालक उस से कहता हैं। आप ने मेरे सवाल का जवाब नहीं दिये। सिर्फ एक बार हाँ या न मे जवाब दे दीजिये। तो वो लड़की बोलती हैं की मुझे थोड़ा सोचने का समय दीजिये मैं आप को सोच कर बताऊँगी। ऑटो चालक बोलता हैं ठीक हैं मैं कल आप से उसी जगह पर ठीक उसी समय मिलुंगा।

Padhe :-Jinn Jinnat Ki Kahani.

वो लड़की पगडंडी पकड़ कर बरहा की तरफ चले जाती हैं और ऑटो चालक उसे जाते हुए देखता रह जाता हैं। वो अपना ऑटो चालू करता हैं और फिर शहर की तरफ बढ़ जाता हैं। उसके दिल मे बार बार ये सवाल आ रहे थे की मैंने तो अपने इश्क़ का इजहार कर दिया नहीं पता वो मुझ से प्यार करेगी या नहीं। उसे इस बात का बहुत चिंता हो जाता हैं। इसी चिंता की हालत मे अपने घर पाहुचता हैं। रात का खाना भी ठीक से नहीं खाता हैं। जिस कारण उसकी माँ उस से पुछती हैं की आज खाना क्यू नहीं खा रहे हो तो वो जवाब देता हैं की मैं बाहर से खा कर आया हूँ। रात भर नींद नहीं आती हैं।

Padhe :- Kya Aatma Hoti Hain.

रात भर यही सोचता रह जाता हैं की नहीं पता वो मुझ से इश्क़ का इजहार करेगी या नहीं। रात भर सो नहीं पता हैं और सुबह हो जाती हैं। सुबह सुबह अपना ऑटो ले कर रेल्वे स्टेशन की तरफ चला जाता हैं। अब तो उसे शाम होने का इंतेजर था की कब शाम हो और वो उस लड़की के पास पाहुच जाए। बहुत इंतेजर करने के बाद शाम भी हो जाता हैं। ऑटो चालक अपना ऑटो ले कर किता के तरफ रवाना हो जाता हैं।

Padhe :- Rani Pokhar, Horror Story.

ठीक उसी जगह पर जा कर देखता हैं तो उसे वो लड़की वहाँ पर नजर नहीं आती हैं। उदास मन लिए फिर से होटल के पास जा कर चाय पीने लगता हैं और सोचता हैं की थोड़ा और शाम होने दिया जाए।  हो सकता हैं जब अंधेरा होने वाला हो तो वो वहाँ पर आएगी। चाय दुकान मे चाय पिता हैं और अंधेरा होने का इंतेजर करने लगता हैं। जब चारो तरफ अंधेरा छा जाता हैं तो अपना ऑटो ले कर फिर आगे बढ़ता हैं।

Padhe :- Kabr Ki Mitti, Kabr Ki Mitti Churane Se Kya Hota hain.

जैसे ही वो किता से कुछ दूर बढ़ा ही था की उसकी नजर उस लड़की पर पड़ी। वो लड़की ठीक उसी जगह खड़ी थी। उसे देखते ही ऑटो चालक बहुत खुश हो जाता हैं और अपना ऑटो ले जा कर उस लड़की के पास रोक देता हैं। वो लड़की उस ऑटो मे बैठ जाती हैं। ऑटो चालक फिर अपना ऑटो ले कर बरहा की तरफ रवाना हो जाता हैं। दिल मे ये बात बार बार आ रहा था की नहीं पता इसका जवाब क्या होगा। उसने उस लड़की से पूछा मैडम कल मैं आप से कुछ बोला था। मैं आप का जवाब चाह रहा हूँ।

Padhe :- Roohani Takat, Bhoot Ki Kahani.

आप भी मुझ से प्यार करते हैं या नहीं। तो लड़की बोली की मैं भी आप को चाहने लगी हूँ। पर डरती हूँ की आप कही मुझे छोड़ तो नहीं देंगे। तो ऑटो चालक बोलता हैं की जान रहे या नहीं रहे पर मैं आप को कभी भी नहीं छोड़ सकता हूँ। एक बार इश्क़ कर लिया तो दुनियाँ की कोई भी ताकत मुझे आप से जुड़ा नहीं कर सकता हैं। मैं आप से बहुत ही ज्यादा प्यार करता हूँ और मैं आप का साथ कभी भी नहीं छोड़ुंगा।

Padhe :- Kya Aatma Amar Hain.

दोनों तरफ से इश्क़ का इजहार हो जाता हैं। वे दोनों एक साथ जीने और मरने की कसम भी खा लेते हैं।  ऑटो चालक बहुत ही खुशी खुशी अपना ऑटो चलाते हुए बरहा की तरफ जाता हैं। उसे उसके ज़िंदगी का मकसद मिल गया था। वो उस लड़की को अपना जीवन साथी बनाने का ख्वाब देख रहा था। पर अभी कुछ दूर पहुचा ही था की उसका ऑटो एक ट्रक मे टकरा गया।

Padhe :- Belgagra Machhli, Bhoot Ki Kahani.

टक्कर इतना ज़ोर का था की ऑटो चूर चूर हो कर सड़क के किनारे एक पेड़ के पास तक चला गया। ऑटो चालक वही पर मर गया। रात भर उसकी लाश सड़क के किनारे पड़ी रही। सुबह बहुत किसी ने देखा की ऑटो चालक सड़क के किनारे मरा पड़ा है। पर उस लड़की का कही भी अता पता नहीं था। बेचारा ऑटो चालक मर चुका था। ये बात चारों तरफ हवा की तरह फैल गई की ऑटो चालक जिस लड़की को अपने ऑटो पर बैठा कर किता से बरहा की तरफ जा रहा था वो लड़की कुछ और नहीं बल्कि एक चुड़ैल थी।

Padhe :- Bhoot Ka Aawaz, Bhoot Ki Kahani.

जो अक्सर हाइ वे पे किस को अपना शिकार बना लेती हैं। कुछ दिन बीत गए बहुतों ने देखा की वो ऑटो चालक और वो लड़की एक ही ऑटो मे किता से बरहा की तरफ जा रहे हैं। रात के अंधेरे मे अक्सर dumper या ट्रक चालक देखते हैं की वही ऑटो चालक उस लड़की को अपने ऑटो मे बैठा कर ले जा रहा हैं। कितनों ने ये भी देखा की अब भी एक लड़की ठीक उसी जंगल के पास खड़ी हो कर किसी सवाड़ी गाड़ी का इंतेजर करती हैं।

Padhe :- Aaina Ek Bharm, Bhoot Ki Kahani.

Padhe :- Raste Ki Chudail, Chudel Ki Kahani.

Padhe:- Lamba Saya, Jinnat Ki Kahani.

Padhe :- Sui Dhaga, Chudel Ki Kahani.

Padhe :- Ulta Pair, Chudel Ki Kahani.

Padhe :- Khooni Talab , Bhoot Ki Kahani.